Translate

आदर्श विद्यार्थी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आदर्श विद्यार्थी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 6 सितंबर 2007

"विद्यार्थी आदर्श कहाएँ"


जीवन को हम सफल बनाएँ
सीधे सच्चे इसाँ बन जाएँ
विद्यार्थी आदर्श कहाएँ
उन्नति पथ पर बढ़ते जाएँ।।


अनुशासन के नियम निभाएँ
सदाचार को लक्ष्य बनाएँ
झूठ कपट को दूर भगाएँ
सत्य अहिंसा को अपनाएँ।।

जीवन को हम सफल बनाएँ
सीधे सच्चे इसाँ बन जाएँ


सहनशील हम वीर कहाएँ
संयमशील सदा कहलाएँ
वैर-भाव और घृणा मिटाएँ
अच्छी सच्ची सीखें अपनाएँ।।

जीवन को हम सफल बनाएँ
सीधे सच्चे इसाँ बन जाएँ


गुरूओं में श्रद्धा रख पाएँ
त्याग मार्ग पर चलते जाएँ
नरमी को हम भूल ना पाएँ
प्रेमगीत हम गाते जाएँ ।।

जीवन को हम सफल बनाएँ
सीधे सच्चे इसाँ बन जाएँ
विद्यार्थी आदर्श कहाएँ
उन्नति पथ पर बढ़ते जाएँ।।