Translate

बुधवार, 3 जून 2026

इश्क हूँ मैं

सुंदर समाज की कल्पना

 मेरे विचार में 

घर परिवार और रिश्तों की पूरी समझ न होने पर विवाह के बंधन में बंधना ही नहीं चाहिए । 

आधी समझ , आधी  तैयारी से इस समाजिक कर्म को करना समाज को कमजोर बनाता है । 

एक मजबूत परिवार के लिए पति पत्नी नींव की ईंट की तरह होते हैं । 

सुदृढ़ समाज के लिए अटल विश्वास के साथ विवाह के बंधन में बँधना चाहिए । 


सूरज उतरा मेरे अंगना

 पहले पहर का सूरज उतरा मेरे अँगना 

सुबह सवेरे घर भर में खनके मेरा कंगना 

अन्नपूर्णा बन सब की क्षुधा को शांत मैं करती 

साँझ के सूरज की लाली जीवन को समृद्धि से भरती 

माथे पर सुनहरी स्वेद कणों के मोती ढुलकते और चमकते 

सूरज की लाली से मेरी सूरत भी दमकती और निखरती !! 


रेगिस्तान का राजा - कैक्टस

 कैक्टस के स्वादिष्ट फल

विश्व - युद्ध की आग में जल रहा !

मंगलवार, 16 दिसंबर 2025

मैं हूँ इक लम्हा (काव्य संग्रह )





मैं हूँ इक लम्हा जो अपने लफ्जों को  इंद्रधनुषी सोच से सजा कर मन की बात रखता है सबके सामने । सोच का सैलाब उमड़ता है छोटी बड़ी लहरों जैसे और कविता के रूप में  कई भाव जन्म लेने लगते हैं ।  लिखना तो बचपन से ही शुरू हो गया था लेकिन कविता कब से लिखनी शुरू की इसकी सही तारीख बताना मुश्किल होगा। 

बड़े बेटे वरुण का मानना है कि हर कविता का जन्म उसके अंदर छिपी किसी न किसी कहानी से होता है और कविता लिखते वक्त उस कहानी का जिक्र  होना  ज़रूरी है ।  इस बात से सहमत होकर उसी वक्त सोच  लिया कि पूरी कोशिश करूंगी कि हर कविता के जन्म के पीछे की कहानी को अच्छे से कह  पाऊँ ।  इस कोशिश में छोटा बेटा विद्युत और जीवनसाथी विजय ने पूरा साथ दिया । छोटे  बहन भाई बेला और चंद्रकांत अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर हमेशा कुछ न कुछ प्रतिक्रिया भेजते रहते  जिससे लेखन में सुधार करने की कोशिश रहती । मेरे लेखन को पुस्तक के रूप में देखने का सपना लेकर पिता इस दुनिया को अलविदा कह गए और माँ आज भी समीक्षक बन कर मेरे लेखन को कभी नकार देती है तो कभी तारीफ करती है  ।  परिवार और दोस्तों का  तहे दिल से शुक्रिया जिनके कारण मेरे शब्दों को खूबसूरत बसेरा मिला । एक पुस्तक  में एक साथ मिल कर सभी शब्द और उनके भाव कैसा  महसूस कर रहे होंगे , उसकी खुशी मेरे मन में कहीं ज्यादा है । 

सुबह की पहली किरण के उगते या दोपहर किसी छाया में या फिर अमावस या पूनम की रात में अगर इस पुस्तक को पढ़ना हो तो अपने देश के Amazon.in पर उपलब्ध है !



 

बुधवार, 19 नवंबर 2025

करनी का फल ( धंवंतरि)



नगर के बाहर जंगल था. उसी जंगल में एक भयानक राक्षस रहता था. लोग उस राक्षस के डर के कारण दूसरे नगर या गाँव में नहीं जा सकते थे. एक बार एक अंजान मुसाफिर उस नगर मे आया. वह उसी जंगल मे से गुज़र ही रहा था कि भयानक राक्षस के साथियो ने उसे देख लिया. उन्होने उस मुसाफिर को मारने की कोशिश की परंतु वह खुद मर गए. भयानक राक्षस को गुस्सा आ गया वह और साथियो को लेकर मुसाफिर के पास गया . मुसाफिर ने कहा...क्या तुम ही भयानक राक्षस हो? भयानक राक्षस ने कहा . हाँ मै ही वही राक्षस हूँ . मुसाफिर ने उस राक्षस के साथियों को भी मार दिया . मुसाफिर बोला. क्या यही है तुम्हारी प्रजा.?
भयानक राक्षस बोला, 'चुप कर मूर्ख...मुसाफिर बोला, ' इतना गुस्सा अच्छा नहीं होता...राक्षस बोला, 'तुम्हारी मौत मेरे हाथो लिखी है...मुसाफिर बोला यह तो भगवान ही जानते हैं कि किस की मौत किस के हाथो लिखी है. भयानक राक्षस उस मुसाफिर पर तलवार से वार करता है और मुसाफिर भी राक्षस पर टूट पड़ता है और राक्षस की तलवार से ही उसे मार डालता है.
भयानक राक्षस मरने से पहले कहता है कि तुम्हारे भगवान अच्छे है , मै बहुत बुरा हूँ मेरी और से अपने भगवान से मेरी गलतियो की माफी माँग लेना यह कह कर राक्षस मर जाता है.
शिक्षा -- इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि हमे पाप नही करना चाहिए क्योकि पुण्य की पाप पर सदा जीत होती है... यह तो सभी जानते है.... फिर पाप क्यो करते हो.... जिस प्रकार भयानक राक्षस को अपनी गलती का एहसास हुआ उसी प्रकार तुम्हे भी अपनी गलती का एहसास होना चाहिए . बस यही मेरी तरफ से आप को शिक्षा है.....ऋषभ धंवंतरि


(प्रिय ऋषभ  आज 19 नवम्बर तुम्हारे जन्मदिन पर तुम्हारी लिखी एक कहानी को अपने ब्लॉग में फिर से पब्लिश कर रही हूँ जो अंबाला के अखबार में बहुत पहले छप चुकी है )