ज़िंदगी zigzag सी चलती है, शायद यही इसकी खूबसूरती है । नकरात्मता होती है तो हम सकारात्मक होने के लिए तत्पर होते हैं इसलिए दोनों भाव साथ साथ चलते हुए हमारे व्यक्तित्व में निखार लाते हैं -
Translate
बुधवार, 7 अगस्त 2024
सिहर गई मैं (Sihar gayi main)
बड़े बेटे वरुण की नई सोच से एक नई कोशिश की जिसमें अपने शब्दों को संगीत और चलचित्र के माध्यम से
आप से साझा करने की चाहत हुई , यकीन है आपको ये नहीं कोशिश पसंद आएगी !!
गुरुवार, 4 अप्रैल 2024
मैं और मेरा बातूनी मन
कभी कभी चंचल मन खुद से बातें करता हुआ उकसाता है किसी मित्र , सखी या परिवार के किसी सदस्य से शिकायत करने के लिए लेकिन संयम में रहता मन इस बात को नकार कर नज़रन्दाज़ करने की सलाह देता है। प्रसन्नचित मन कहता है - जितना मिले उतने में खुश रहने की आदत हो तो ज़िंदगी सदाबहार !
शनिवार, 4 मार्च 2023
बेवजह ज़िन्दगी की चाहत
बहुत पुराना ड्राफ्ट जिसे आज मुक्त किया पब्लिश करके - छोटी बहन जैसी भावुक नीलम की लिखी कविता -- आशा है आप सबको पसंद आएगी --
जब ज़िन्दा थे तो किसी ने प्यार से अपने पास न बिठाया
अब मर गए तो चारों ओर बैठे हैं !
पहले किसी ने मेरा दुख मेरा हाल न पूछा
अब मर गई तो पास बैठ कर आँसू बहाते हैं !
एक रुमाल तक भी भेंट न दी जीते जी किसी ने
अब गर्म शालें औ’ कम्बल ओढ़ाते हैं !
सभी को पता है ये शाले ये कम्बल मेरे किसी काम के नहीं
मगर बेचारे सब के सब दुनियादारी निभाते हैं !
जीते जी तो खाना खाने को कहा नहीं किसी ने
अब देसी घी मेरे मुँह में डाले जाते हैं !
जीते जी साथ में एक कदम भी चले नहीं हमारे साथ जो
अब फूलों से सजा कर काँधे पर बिठाए जाते हैं !
आज पता चला कि मौत ज़िन्दगी से कितनी अच्छी नेमत है
हम तो बेवजह ही ज़िन्दगी की चाहत में वक्त गँवाए जाते थे.... !!
द्वारा - नीलम
द्वारा - नीलम
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)