Translate

ब्लॉग जगत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्लॉग जगत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 सितंबर 2011

आज की कविता का रूप-सौन्दर्य 3

आज की कविता का रूप-सौन्दर्य बढ़ाने में सहायक हैं नए बिम्ब और नई भाषा शैली .... और चमत्कृत कर देते हैं भाव ..... कवि-मन में जब गहन अनुभूति के पल आते हैं तब वह उन्हें कविता का रूप दे देता है... कहीं कहीं तो अनुभूति का ईमानदार पल मन में हलचल पैदा कर देता है...जीवन के हर पल का रंगीन और बेरंग चित्र कविता में दिखाई देता है.... पिछली पोस्ट में भी इसी बात का ज़िक्र था कि "आज कविता में कोई विषय अछूता नहीं है"  कभी कभी  मुझे कविता मनमोहिनी माया का रूप लगती है जो कभी तो बहुत हल्की बात को गम्भीरता से कह जाती है और कहीं छोटी छोटी बातों में चमत्कार दिखाने  लगती  है.... 



तन्हाई का साथी अश्रु 
ये भी बहता अकेला है 
कितना बदनसीब है 
सहारा खोजता - खोजता 
भिगोता अपना ही दामन है  (निवेदिता) 

"मगर
मर्यादा
और विश्वास
चुन लेते हैं
कई बार
मौन
और बन जाते हैं
स्वयं एक जवाब" (वाणी गीत) 

औरत पीती है
हर रोज़ अँधेरी रातों में
कुछ हथेली पे मल के
होंठों तले दबा लेती है
कुनैन की तरह
ज़िन्दगी को ...... (हरक़ीरत हीर)

"देह पीरे पीर रे
नाच रही पीरे पी रे
चन्दन पलंग रात न सोहे
नेह बिछौना अंग न तोरे
निदियाँ नाहीं पीर रे।
नाच रही मैं पीर रे।" (गिरिजेश राव)   

कहाँ गये वो लोग जिन्होने,
आजादी का सोपान किया था,
लगा बैठे थे जान की बाजी,
आजाद हिन्दुस्तान किया था."  (सुनिता शानू) 

"तब कोई सपना ही कहाँ रहेगा
बस विलासिता होगी हर तरफ
न कोई तपिश होगी
न कोई कशिश
फिर जिंदगी आज की तरह रंगीन कहाँ होगी" (कुमार) 
  
कुछ किताबें अन्धेरे  में चमकती हैं रास्ता देती हुई 
तो कुछ कड़ी धूप में कर देती हैं छाँह 
कुछ एकांत की उदासी को भर देती हैं 
दोस्ती की उजास से 
तो कुछ जगा देती हैं आँख खुली नींद से 
जिसमें नहीं सुनाई पड़ता अपना ही रुदन  (अरुण देव)   
इक दौर है ये भी ... 
प्रगति का दौर ....
अब.... सब के पास... सब अपना है 
सब.... अलग-अलग अपना 
अपना अलग कमरा... अपना अलग टी.वी. 
अलग ख़ुशी, अलग सोच, अलग मर्ज़ी ...
हाँ , सब... अलग-अलग अपना   (दानिश) 



नहीं चाहती मैं 
कि कोई भी 
हो व्यथित 
मेरे कारण 
और लगाए 
मुझसे कोई उम्मीद ... (संगीत स्वरूप 'गीत') 

ब्लॉग़जगत में कविताओं के अथाह सागर के किनारे खड़ी हूँ ....कविताओं की अनगिनत चंचल लहरों को देखती हूँ  तो मन में कई भाव  उठने लगते हैं.... इसी कारण इतना लिख पाई....लौट रही हूँ फिर आने के लिए कभी...... ! 


चलते चलते ----- एक कविता यहाँ ..... 'क्या लिखूँ' (दिव्यप्रकाश दुबे)  



गुरुवार, 15 सितंबर 2011

आज की नई कविता का रूप सौन्दर्य 2

आज की नई कविता का रूप सौन्दर्य  निहारते हुए उसका बखान करने का तरीका सबका अपना अपना अलग हो सकता है.... जैसे तराशे हुए हीरे को सभी अपने अपने कोण से देख कर उसकी प्रशंसा करेंगे... आज कुछ और कविताओं के छोटे छोटे अंश सहेजे हैं....
कविता पढ़ते पढ़ते कभी लगता है जैसे ब्लॉग़ जगत के गाँव  में हर कवि अपनी अपनी सोच और समझ से शब्दों के बीज बो रहा हो.... एक नई नस्ल की नई फसल को लहलहाते देख कर मन में कई भाव आते हैं.....अक्सर एक भाव जो मेरे मन में उठता है कि किसी भी कविता को पढ़ते हुए अनायास मन कह उठता है कि उस सादगी में बला की पेचीदगी भी है....कभी दूसरा भाव यह आता है कि जैसे कवि अपनी क़लम को तलवार बना लेना चाहता है...
संक्षेप में कहा जा सकता है कि आज की कविता जीवन को अन्दर-बाहर से समझना-समझाना चाहती है इसलिए आज कविता में कोई विषय अछूता नहीं है...... हर विषय पर कवि मन में नए-नए भाव पैदा होते हैं.... और उन भावों को पढ़ कर पाठक के मन भी हलचल पैदा हो जाती है....कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक जो भी हो फिर भी कविता का हर रूप मन को मोह लेता है....

क्यों नफरतें हैं पालते
हम   लोग   प्यार  से
साँसे हैं, कितनी पास
हमें खुद पता नहीं
जीवन में कई मोड़ बड़े खतरनाक है 
रास्ता कहाँ जाता है, हमें खुद पता नहीं! (सतीश सक्सेना) 


एक ख्वाहिश .....
सोचता हूँ अब इन नेज़ो को तराश लूँ 
ओर घोप दूं आसमान के सीने मे.........
इल्म क़ी बारिश हो ओर वतन भीग जाये.. (डॉ अनुराग आर्य) 

अपने हर झूठ 
और अपने अहम् को 
कब तक उछालोगे 
गेंद की तरह 
सपनों के आसमान में 
आखिर एक दिन तो आ कर 
जमीन पर ही  गिरोगे 
क्यों कि        
जीवन का सत्य यही है ...... (रंजू भाटिया) 

"पर्यावरण अनापत्ति मिल चुकी है
बहुत पहले ही
नक़्शे  भी
रातो रात हो गए हैं पास
भूमिपूजन के दिन
होने वाला है
सितारों का जमावड़ा 
यह भी एक बड़ा आकर्षण है 
साठ मंजिला अपार्टमेन्ट का. " (अरुण चन्द्र रॉय) 

चलने लगा, चलता गया, बनता गया, मैं भी शहर
बेमन हवा, लाचार गुल, ठहरी सिसक, सब बेअसर
रोड़ी सितम, फौलाद दम, इच्छा छड़ी, कंक्रीट मन
उठने लगी, अट्टालिका, बढ़ती गयी, काली डगर  (जोशिम) 


पूरी एक रात के अँधेरे को
काट काट कर
नाप के ...माप के....
साये बनाती रही.....
ताकि....
दिन के उजालों में....
यह साये पहना कर
मन में दुबके
ख्यालों को ...सवालों को....
आज़ाद कर दूँ.....    (बेजी)

 "ये कैसा गणतंत्र है
प्यारे ये कैसा गणतंत्र ?
जो करते  घोटाले
देश को देते  बेच
उसी को हार पहनाते हैं" (वन्दना) 


"शहर सिर्फ खो जाने के लिए नहीं है..धुएं में, भीड़ में...
अपनी-अपनी खोह में...
शहर सब कुछ पा लेना है..
नौकरी, सपने, आज़ादी.." (निखिल आनन्द गिरि)