Translate

शनिवार, 28 मार्च 2009

कुछ मेरी कलम से भी ......
















उम्र....
कोरे काग़ज़ जैसी
कभी हरकत करती उंगलियों सी

कभी काँपती कलम सी ..!!

उम्र .....
खाली प्याले सी
कभी लबालब झलकती सी
कभी आखिरी बूँद को तरसती सी... !!



उम्र.....
सिगरेट के धुएँ सी
कभी लबों से कई रूप लेती सी
कभी सीने में सुलगती सी.. !

उम्र.....
पतझर का मौसम भी
वक्त के पैरों तले
चरमराते चीखते पत्तों सी ....!!

रंजना जी की लेखनी का शुक्रिया जिसके कारण मेरी कलम भी कुछ कह उठी ..!

19 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

बेहद सुन्दर रचना ।

Ashok Pandey ने कहा…

ये भी खूब रही। आपने भी बहुत अच्‍छा लिखा। रंजना जी को दाद देना चाहिए जो उन्‍होंने इतने दिनों से ठहरी हुई आपकी कलम को हरकत में ला दिया :)

डॉ .अनुराग ने कहा…

सुभानाल्ह........क्या खूब कहा है ..क़त्ल !!!!!

के सी ने कहा…

सिगरेट के धुएं का बिम्ब बहुत प्रभावी है , पढ़ कर मज़ा आया .

Rachna Singh ने कहा…

umr
jee lee to apni
kat gyaii
to begani

अविनाश वाचस्पति ने कहा…

उम्र

चाहे किसको कितना भी कंपा दे

पर मिले अनुभव आप सदा ही

सबमें बांटे

दूर हो जाएं जिससे

उम्र में आने वाले कांटे।

rajkumari ने कहा…

क्या बात है !

रंजू भाटिया ने कहा…

उम्र ..
यूँ ही
कुछ बीतते पलों की
तेरी मेरी बात कह गयी ...:)
आपने तो उम्र के और भी सुन्दर रंगों को लफ्जों का जामा पहना दिया .शुक्रिया लिखने के अनुरोध को मानने का

अनिल कान्त ने कहा…

माशाल्लाह ......बहुत खूब

मेरी कलम - मेरी अभिव्यक्ति

शोभा ने कहा…

वाह बहुत खूब .

mehek ने कहा…

उम्र.....
पतझर का मौसम भी
वक्त के पैरों तले
चरमराते चीखते पत्तों सी ....!!
waah bahut hi khubsurat

दिनेशराय द्विवेदी ने कहा…

वाह! लगता है हर कोई उम्र के बारे में सोच रहा है।

रंजना ने कहा…

वाह !!! क्या बात है....दोनों रचनाओं को एक जगह रख दिया जाय तो लाजवाब मुशायरा हो जायेगा.....
बहुत बहुत सुन्दर लिखा है आपने...

Gyan Dutt Pandey ने कहा…

उम्र - पोस्ट भी टिप्पणियां भी और सतत न लिखने का उलाहना भी!

लावण्यम्` ~ अन्तर्मन्` ने कहा…

बहुत सुँदर अभिव्यक्ति
- लावण्या

मोहन वशिष्‍ठ ने कहा…

बहुत ही बेहतरीन रचना बहुत ही सुंदर

कुश ने कहा…

इन शब्दो क़ी उम्र भी बहुत लंबी होगी.. और होनी भी चाहिए.. तभी तो हमारी उम्र लंबी होगी..

कंचन सिंह चौहान ने कहा…

teen din baad padh paai didi....! magar bahut hi achchhi

Asha Joglekar ने कहा…

उम्र भी इतनी खूबसूरत अभिव्यक्ति ।