मेरे ब्लॉग

मंगलवार, 9 सितंबर 2008

ईरान के नन्हे आर्यान का हिन्दी प्रेम



पिछले दिनों पहली बार दिल और दिमाग ब्लॉग जगत से पूरी तरह से आज़ाद था... एक नन्हें नटखट बच्चे में गज़ब का आकर्षण, जिसने अपनी मीठी प्यारी बातों से ऐसा मन मोह लिया कि बाकि सब भूल गया... हाथ जोड़कर नमस्ते करके सबका मन मोह लेता और अपनी सब बातें मनवा लेता...
हमसे वादा ले लिया कि अगली बार मिलने पर उसे राजकुमार आर्यान और
धर्मवीर जैसी ही पोशाक तोहफे में लाकर देनी है.
प्यार के रिश्तों में धर्म, देश , रहन-सहन, खान-पान और भाषा बाधा नहीं बनते... उत्तरी ईरान के अली और लिडा से दोस्ती ऐसी हुई कि अब परिवार का ही एक हिस्सा हैं.... पिछले दिनों लिडा अपने छोटे बेटे के साथ कुछ दिन रहने आई...... छोटा बेटा आर्यान तीन साल का है जो हिन्दी सीखने की खूब कोशिश करता है..... छोटा 'ए' बिग 'बी' का दीवाना है.... अमिताभ बच्चन की फिल्में तो दीवानगी से देखता ही है... कुछ हिन्दी सीरियल हैं जिनके टाइटल गीतों को भी गुनगुनाता है.... राजकुमार आर्यान, धर्मवीर और मै तेरी परछाईं जैसे सीरियल देखना नही भूलता .... देसी घी से चुपड़ी चपाती और दाल का दीवाना आर्यान मनपसन्द सीरियल शुरु होते टीवी के आगे खड़ा हो जाता है.....
हिन्दी का क, ख, ग ना जानते हुए भी आर्यान को सुर में गुनगुनाते हुए देखकर हम हैरान रह गए ...
कुछ छोटे छोटे वीडियो जोड़कर एक मूवी बनाई है...आप भी देखिए नन्हे राजकुमार आर्यान को और सुनिए उसका गुनगुनाना......




17 टिप्‍पणियां:

  1. ये नन्‍हें साहबजादे गाने के साथ ठुमकते भी बढि़या हैं .... :) अच्‍छा लगा देख कर. शुक्रिया मीनाक्षी.

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत अच्छी पोस्ट। प्यार के रिश्तों में धर्म, देश , रहन-सहन, खान-पान और भाषा बाधा नहीं बनते... बिल्कुल सही कहा आपने।

    जवाब देंहटाएं
  3. theek kaha meenakshi ji, pyaar na dharm dekhta hai na zaat pat na rang or nasl...pyar sab kuchh sikha deta hai, bahut achha laga sunkar..cute se baby ko...thanks

    जवाब देंहटाएं
  4. मेरे बेटे का नाम आर्यन है मीनाक्षी जी ....ओर किसी ने कहा भी है ....

    बच्चो के छोटे हाथो को चाँद सितारे छूने दो
    चार किताबे पढ़ लिख कर ये भी हम जैसे हो जायेगे
    इस नन्हे फ़रिश्ते को मेरा प्यार......

    जवाब देंहटाएं
  5. वाह, सही मायने में ब्लागिंग विधा का भरपूर प्रयोग। बहुत जमी यह पोस्ट!

    जवाब देंहटाएं
  6. प्यार के रिश्ते किसी के मोहताज नही :) नन्हे आर्यन ने मन मोह लिया ..

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ही अच्छा लगा.
    http://www.youtube.com/watch?v=IPJN9I9pviw

    जवाब देंहटाएं
  8. आर्यन से मुलाक़ात कराने के लिए धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  9. पा ना सुब्रमनियन जी, लिंक देखा,डांस करती बच्ची बहुत प्यारी लगी ..अरब में बेली डांस आम है ..छोटे से बड़े सभी शादी विवाह और अन्य उत्सवों पर यह डांस करते हैं.

    जवाब देंहटाएं
  10. वाह-वाह.. ये भी खूब रही. आर्यन को आशीष.

    जवाब देंहटाएं
  11. क ख ग से कुछ दिनो मे कविताये भी बनेगी और हिन्दी का कारवा युही चलता रहेगा क़तरा-क़तरा

    जवाब देंहटाएं
  12. मीनाक्षीजी आपके ब्लोग में आके हमें बहुत सारी जानकारी मिली।शुक्रिया।

    जवाब देंहटाएं
  13. इसे पढ़ना भूल गए थे। नन्हें राजकुमार के बारे में पढ़ना अच्छा लगा। आपकी गैर हाजिरी कुछ ज्यादा लंबी नहीं हो गई ?

    जवाब देंहटाएं